Expert Instruction
Find the right instructor for you
Premium Support
014 1547 925 - 123 4567 890
Well Experienced
25 years of experience

व्यापार पर आधारित आपका अपना "व्यापार प्लस"

✨ छोटे–बड़े सभी व्यापारियों के लिए एक मजबूत मंच! व्यापारियों की आवाज़,व्यापार का प्रचार विशेष सूचना: "व्यापार प्लस" में किसी भी लकी ड्रा योजना का लाभ न मिलने पर व्यापारियों को कोई निराश नहीं लगेंगी हाथ, क्योंकि "व्यापार प्लस" है आपके साथ 👉 मासिंक बुकिंग कराने वाले व्यापारीयों को ₹ 999.00 मात्र का विजटिंग कार्ड साइज का 1 विज्ञापन नि:शुल्क* प्रकाशन किए जाएंगे। 👉 वार्षिक बुकिंग कराने वाले व्यापारीयों को ₹ 999.00 मात्र का विजटिंग कार्ड साइज का 4 विज्ञापन नि:शुल्क* प्रकाशन किए जाएंगे। (*विशेष संस्करण का छोडकर)

 ⭐ “व्यापार प्लस” क्यों?

⭐ “व्यापार प्लस” क्यों?

हर 15 दिन में प्रकाशित होने वाला पत्र
✔ आपके व्यापार का निःशुल्क विज्ञापन
✔ लकी ड्रा-₹100 से ₹11000तक पुरस्कार
✔ चयनित व्यापारी का फ्री विज्ञापन!

🎁 मासिक सदस्यता लाभ

🎁 मासिक सदस्यता लाभ

सदस्यता ₹100/माह – 2 अंक साथ में
👉 अनहोनी पर ₹100000 आर्थिक सहायता
👉 लकी ड्रॉ कूपन
👉 सोशल मीडिया पर नि:शुल्क प्रचार

🎁 वार्षिक सदस्यता लाभ

🎁 वार्षिक सदस्यता लाभ

सदस्यता ₹1150/वार्षिक – 24 अंक साथ में
👉 अनहोनी पर ₹300000 आर्थिक सहायता
👉 लकी ड्रॉ कूपन + वार्षिक मेगा लकी कूपन
👉 सोशल मीडिया पर निःशुल्क प्रचार

🚀 Our Latest Projects

Empowering Traders. Expanding Businesses.

🗞 "Vyapar Plus" Business Paper Launch
🗞 "Vyapar Plus" Business Paper Launch

Trade-focused fortnightly newspaper successfully launched, covering local to regional markets with verified business news and trader stories.

📢 Trader Promotion & Advertising Campaigns
📢 Trader Promotion & Advertising Campaigns

Delivered cost-effective print + digital ad campaigns helping small and medium traders boost visibility and reach new customers.

🤝 Business Membership Drive
🤝 Business Membership Drive

Organized membership initiatives connecting traders, distributors, and service providers to strengthen collaboration and growth.

🎁 Lucky Draw & Mega Lucky Draw Projects
🎁 Lucky Draw & Mega Lucky Draw Projects

Executed transparent and engaging reward programs to increase trader participation and brand trust.

वास्तविक व्यापारियों की सच्ची राय

क्यों व्यापारी भरोसा करते हैं Vyapar Plus पर?

“Vyapar Plus" ने छोटे व्यापारियों को अपनी बात रखने का मंच दिया है। यहाँ विज्ञापन से लेकर खबरों तक सब कुछ पारदर्शी और भरोसेमंद है। मेरे व्यापार की पहचान बढ़ी है।

Rajesh Kumar
Rajesh Kumar Retail Trader

आज के समय में व्यापारियों की आवाज़ बनना आसान नहीं है, लेकिन "Vyapar Plus" यह काम ईमानदारी से कर रहा है। यह सिर्फ न्यूज़ पेपर नहीं, एक व्यापारिक परिवार है।

Amit Verma
Amit Verma Wholesale Business Owner

“Vyapar Plus व्यापारियों की समस्याओं को समझता है और उन्हें आवाज़ देता है। यह प्लेटफॉर्म सच में व्यापार के विकास के लिए समर्पित है। ”लकी ड्रॉ, व्यापारिक समाचार हर स्तर फायदेमंद है।

Manoj Singh
Manoj Singh Distributor

📲 सदस्यता एवं संपर्क

हमारी सदस्यता प्रक्रिया पूरी तरह WhatsApp आधारित है, जिससे व्यापारी बिना किसी जटिल प्रक्रिया के आसानी से जुड़ सकते हैं। सदस्यता लेने के लिए बस अपने WhatsApp से ‘VYAPAR PLUS’ लिखकर संदेश भेजें। हमारी टीम आपको आगे की सभी जानकारी और सहायता प्रदान करेगी। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए हमारी हेल्पलाइन 7510083338 पर संपर्क करें।

📢 आखिर क्या है Vyapar Plus प्लेटफॉर्म पर अपडेट?

हम रोज़ाना व्यापार जगत की सभी महत्वपूर्ण खबरें, बाजार की हलचल, नीति-निर्देश, नई योजनाएँ और व्यापार से जुड़े अपडेट प्रकाशित करते हैं — ताकि आप हमेशा जानकार और आगे रहें।

₹10 वाले इस स्टॉक ने मचाई धमाल, आज 4% उछला भाव, निवेशकों को है इस बात इंतजार

Vodafone Idea Share Price: एक तरफ शेयर बाजार में आज शुक्रवार को सुस्ती छाई हुई है तो वहीं दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया के शेयरों की खूब डिमांड है। 10 रुपये से की कीमत वाले इस स्टॉक का भाव आज शेयर बाजार में 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया।

Vodafone Idea Share Price: एक तरफ शेयर बाजार में आज शुक्रवार को सुस्ती छाई हुई है तो वहीं दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया के शेयरों की खूब डिमांड है। 10 रुपये से की कीमत वाले इस स्टॉक का भाव आज शेयर बाजार में 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। टेलीकॉम कंपनी के शेयरों में तेजी ऐसे समय में देखने को मिली है जब निवेशकों को कंपनी के तिमाही नतीजों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

बीएसई में आज शुक्रवार को टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर 9.28 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 9.72 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। आज शेयर बाजार में बिकवाली का दौर देखने को मिल रहा है।

कब आएंगे वोडाफोन आइडिया के नतीजे

कर्ज से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजों ऐलान की तारीख की जानकारी साझा कर दिया है। वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि 10 नवंबर 2025 को तिमाही नतीजे घोषित किए जाएंगे। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 10 नवंबर, दिन सोमवार को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

क्या लग रही है उम्मीद?

ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कुल घाटा 6823.50 करोड़ रुपये रह सकता है। टेलीकॉम कंपनी का एक साल पहले इसी तिमाही में 7175.90 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं, जून क्वार्टर के दौरान वोडाफोन आइडिया का घाटा 6608.10 करोड़ रुपये रहा था। जेएम फाइनेंशियल की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का रेवन्यू 11115 करोड़ रुपये रह सकता है। ब्रोकरेज हाउश ने 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद की है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 10932.20 करोड़ रुपये रहा था। प्रति ग्राहक रेवन्यू में भी कंपनी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : दिवाली से दिवाली तक डिफेंस थीम सबसे धमाकेदार रही है। इस दौरान इन थीम्स में करीब 30 परसेंट का रिटर्न देखने को मिला है। इसके अलावा कैपिटल मार्केट, फाइनेंशियल, ऑटो शेयरों ने भी धमाल मचाया है। बैंक निफ्टी ने भी डबल डिजिट रिटर्न दिए हैं

Market news : बाजार में आज बुल्स के दमदार दिवाली सेलिब्रेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी 25,900 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 660 अंक ऊपर ट्रेड कर रहा है। आरआईएल में 3 फीसदी के तेजी है। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक 2 फीसदी नीचे दिख रहा है। रिलायंस, HDFC बैंक, ICICI बैंक के नतीजों ने इक्विटी बाजार में जोश भर दिया है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 200 प्वाइंट का उछाल आया है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में भी खरीदारी देखने को मिली है। 16000 से ज्यादा शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट कवर किए गए हैं। शुक्रवार को अमेरिकी इंडेक्सों में करीब आधा परसेंट तक की तेजी देखने को मिली थी।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

दिवाली से दिवाली तक, डिफेंस, कैपिटल मार्केट और फाइनेंशयिल शेयरों ने मचाया धमाल

दिवाली से दिवाली तक डिफेंस थीम सबसे धमाकेदार रही है। इस दौरान इन थीम्स में करीब 30 परसेंट का रिटर्न देखने को मिला है। इसके अलावा कैपिटल मार्केट, फाइनेंशियल, ऑटो शेयरों ने भी धमाल मचाया है। बैंक निफ्टी ने भी डबल डिजिट रिटर्न दिए हैं। हालांकि सेंसेक्स-निफ्टी करीब 6 परसेंट ऊपर रहे है।

RIL के दमदार Q2 नतीजे

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने दूसरी तिमाही के दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी की आय ढाई लाख करोड़ के पार पहुंच गई है। मार्जिन में भी उछाल देखने को मिला है। O2C, JIO और रिटेल की भी शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि जियो नेटवर्क और टेक्नोलॉजी की लीडरशिप से डिजिटल सर्विस बिजनेस में लगातार मजबूती देखने को मिली है।

उत्तर प्रदेश में कारखानों की संख्या वित्तीय वर्ष के अंत तक 30,000 पार, छह वर्षों में फैक्ट्रियों में 800% की वृद्धि

उत्तर प्रदेश में उद्योगों का विस्तार तेज़ी से बढ़ रहा है। 2012-2017 में 854 नए कारखाने लगे थे, वहीं 2018-2023 के बीच 6,847 नए कारखाने स्थापित हुए। इस बढ़ोतरी के साथ राज्य की कुल फैक्ट्रियों की संख्या 30,000 के पार पहुंचने वाली है।

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास के नए आंकड़े सामने आए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंत तक राज्य में कारखानों की कुल संख्या 30,000 से अधिक होने की संभावना है। यह वृद्धि राज्य को देश के शीर्ष औद्योगिक राज्यों में शामिल कर सकती है।

आंकड़ों के अनुसार, 2012 से 2017 के बीच राज्य में लगभग 854 नए कारखाने स्थापित किए गए थे। इसके बाद 2018 से 2023 के बीच औद्योगिक गतिविधियों में तेज़ी देखने को मिली और इस अवधि में 6,847 नए कारखाने लगे। केवल छह वर्षों में यह वृद्धि 800% से अधिक दर्ज की गई है।

विशेषज्ञों के अनुसार, कारखानों की इस तेजी से बढ़ती संख्या का मतलब यह है कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसर दोनों में वृद्धि हुई है। नई इकाइयों के बनने से न केवल स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बल मिला है, बल्कि राज्य के विभिन्न जिलों में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

औद्योगिक क्षेत्र में यह उछाल विभिन्न क्षेत्रों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। इससे न केवल विनिर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिला है, बल्कि छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए भी नई संभावनाएँ खुली हैं। राज्य के कई शहरों और औद्योगिक गलियारों में नई इकाइयों के स्थापित होने से आपूर्ति श्रृंखला और उत्पादन क्षमता में सुधार हुआ है।

हालांकि, विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि इस तेजी से विकास के साथ पर्यावरणीय प्रबंधन और बुनियादी ढांचे की जरूरतों पर ध्यान देना जरूरी है। उद्योगों की बढ़ती संख्या के चलते संसाधनों और स्थानीय अवसंरचना पर दबाव भी बढ़ सकता है।

कुल मिलाकर, उत्तर प्रदेश की औद्योगिक वृद्धि पिछले छह वर्षों में उल्लेखनीय रही है। यदि यह रुझान जारी रहता है, तो आने वाले वर्षों में राज्य न केवल निवेश और रोजगार में आगे रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय औद्योगिक मानचित्र में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।

Contact us!